Home » जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में लोक अदालत में 802 मामलों का हुआ निष्पादन, आया ₹ 10,02,970 का राजस्व

जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में लोक अदालत में 802 मामलों का हुआ निष्पादन, आया ₹ 10,02,970 का राजस्व

चाईबासा व्यवहार न्यायालय और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में हुआ आयोजन

by Vivek Sharma
चाईबासा और चक्रधरपुर लोक अदालत में 802 मामलों का निष्पादन, ₹10.02 लाख का राजस्व प्राप्त, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजन।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झालसा के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान में चाईबासा सिविल कोर्ट परिसर और चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में रविवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान चाईबासा तथा चक्रधरपुर के न्यायालयों में 8 न्यायपीठों का गठन किया गया। मामलों की सुनवाई करते हुए प्री लिटिगेशन और विभिन्न न्यायालयों में लंबित कुल 802 मामलों का निपटारा हुआ। 10,02,970 रुपए का राजस्व आया।

प्राधिकार के सचिव ने बताया कि झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार हर माह के अंतिम रविवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। इसमें लोग अपने सुलहनीय मामलों के निष्पादन के लिए आवेदन दे सकते हैं। मासिक लोक अदालत में विनोद कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम, संतोष आनंद प्रसाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय, रवि चौधरी, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, एंजिलिना नीलम मड़की, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (वरीय कोटि), मंजीत कुमार साहू, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, पूजा पांडेय, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी तथा चक्रधरपुर अनुमंडल न्यायालय में अजय कुमार सिंह, जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम और कृष्णा लोहरा, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सहित पैनल अधिवक्ता शामिल थे।उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी ने दी।

READ ALSO: RANCHI BUDGET NEWS: आम बजट को लेकर जानें क्या कहा मंत्री, राजनीतिक दलों के नेता और चैंबर के पदाधिकारियों ने

Related Articles

Leave a Comment