Home » Chaibasa Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला

Chaibasa Rape Case : शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला

Jharkahnd Hindi News : पीड़िता के गर्भवती होने के बाद पिता ने थाने में दर्ज कराया था मामला, आरोपी को पकड़ने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Rape Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) : नाबालिग को शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ यौन शोषण का यह मामला सामने आया है। पीड़िता गर्भवती है। उसके पिता ने गुवा थाने में 12 दिसंबर को यह मामला दर्ज कराया था।

पीड़िता की मेडिकल जांच के बाद दर्ज किया गया था बयान

इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी। पीड़िता के पिता ने जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत डीपापासाई निवासी शंभू सिंकू के पुत्र 20 वर्षीय कृष्णा सिंकू के खिलाफ गुवा थाना कांड सं0-50/2025 धारा 65 (1) BNS 2023 और 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू के निर्देश पर जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार और टीम ने कार्रवाई करते हुए। पीड़िता की मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में 164 BNSS के तहत बयान दर्ज कराया।

गुप्त सूचना पर बाजार से दबोचा गया आरोपी

जांच के दौरान गुप्त सूचना के बाद आरोपी कृष्णा सिंकू को जगन्नाथपुर बाजार से सामने गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में इस्तेमाल मोबाइल जब्त किया गया। पूछताछ में कृष्णा सिंकू ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर किशोरी का यौन शोषण किया, जिससे वह गर्भवती हो गई। आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

छापामारी टीम ये थे शामिल

आरोपी को पकड़ने में सफलता मिलने के बाद पुलिस इस मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है। छापामारी अभियान में जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा, गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, एसआई वंदन सिंह, जवान सतीश कुमार सिंह सहित अन्य शामिल है।

Read Also- Jamshedpur Litti Chouk Bridge : भुइयांडीह में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू, अब धरातल पर उतरेगी 49 करोड़ की योजना

Related Articles