26
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकेला सड़क पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई।
इस घटना में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद तेज रफ्तार के कारण हुआ, जहां सड़क से 200 मीटर दूर खेत में जाकर दोनों युवक गिर पड़े। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार घटना पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

