Home » West Singhbhum: कोल्हान विश्वविद्यालय में 10 मई को होगी ट्रांसफर कमेटी की मीटिंग, तबादले में बदलाव के संकेत

West Singhbhum: कोल्हान विश्वविद्यालय में 10 मई को होगी ट्रांसफर कमेटी की मीटिंग, तबादले में बदलाव के संकेत

चाईबासा टाटा कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ट्रांसफर-पोस्टिंग व कुलपति की मनमानी को लेकर दिया धरना

by Rajeshwar Pandey
chaibasa student protest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : छात्र-छात्राओं ने टाटा कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर कोल्हान यूनिवर्सिटी में हाल ही में हुए ट्रांसफर पोस्टिंग का विरोध किया। छात्र- छात्राओं ने एक रैली निकाली। यह रैली कोल्हान कुलपति प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार पर पहुंची और धरना दिया। कुलपति धरना स्थल पर पहुंचे और धरना पर बैठे छात्र-छात्राओं, छात्र नेताओं, पूर्ववर्ती छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा की। सभी लोगों ने एक स्वर में कहा कि टाटा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सुरेश चंद्र दास को हर हाल में टाटा कॉलेज अथवा कोल्हान विश्वविद्यालय में वापस लाया जाय और किसी ऐसे प्रोफेसर को टाटा कॉलेज की जिम्मेदारी सौंपी जाय जो लंबे समय तक रह सके।

चूंकि डॉ अमर सिंह की सेवानिवृत्ति होने में महज 8 महीने शेष है। लंबी चर्चा के बाद छात्र छात्राएं टाटा कॉलेज के प्राचार्य के मुद्दे पर अड़े रहे। तब जाकर कुलपति के चैंबर में विश्वविद्यालय के अधिकारी और छात्र नेताओं संग एक वार्ता हुई। कोल्हान कुलपति डॉ एंजिला गुप्ता ने कहा कि वह कोल्हान के सभी कॉलेजों के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही हैं। इस मामले में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं है।

कभी भी किसी छात्र को मिलना हो तो वह आकर ऑफिस में मिल सकते हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सकारात्मक पहल करते हुए अगले 10 मई तक ट्रांसफर कमेटी की मीटिंग बुलाकर बदलाव का संकेत दिया। इधर छात्र नेता सुबोध महाकुड़ ने अगले 10 तारीख तक आंदोलन को स्थगित करते हुए धरना की समाप्ति की घोषणा की।

Read Also- West Singhbhum Murder : पश्चिमी सिंहभूम में महिला की गला काट कर हत्या, बाघमारा डैम में युवक को मार डाला

Related Articles

Leave a Comment