Home » Citroen C3 Aircross SUV हूई लॉन्च, कीमत और लुक्स देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा, जानिए डिटेल्स

Citroen C3 Aircross SUV हूई लॉन्च, कीमत और लुक्स देखकर आप भी हो जाएंगे फिदा, जानिए डिटेल्स

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टेक डेस्क : फ्रांस की प्रतिष्ठित वाहन निर्माता कंपनी Citroen ने शानदार C3 Aircross SUV लॉन्च कर दी है। भारतीय बाजार में बेहतरीन इंजन वाली Citroen C3 Aircross SUV 9.99 लाख रुपए में उपलब्ध कराई जाएगी। इस मिड साइज SUV कार की ऑफिशियल बुकिंग शुरू हो गई है। अगर आप इस SUV को खरीदने की इच्छा रखते हैं तो हम आपको बता दें कि इसमें 5 सीटर और 7 सीटर दोनों ही ऑपरेशन का विकल्प आपको मिल जाता है।

इंजन को लेकर चर्चा, कई कंपनियों से होगा मुकाबला

Citroen C3 Aircross SUV के 5 सीटर मॉडल में 444 लीटर बूट स्पेस मिलेगा। देसी बाजार में इसका मुकाबला करने वाली कंपनियां मारुति ग्रैंड विटारा, किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, टाटा नेक्सन, होनडा एलिवेट से होगा। C3 Aircross SUV के इंजन की खूब चर्चाएं हैं और बताया जा रहा है की इसका मुकाबला करना मुश्किल है। आई इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं।

Citroen C3 Aircross SUV के फीचर्स

SUV की खासियतो की पूरे वाहन उद्योग जगत में जोरों पर चर्चा चल रही है। अगर बात करें इसके खासियत की तो इसमें आपको ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS के साथ EBD, ESP, HHA, TPMS, 5 सीटर में रियर सेंटर आर्मरेस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर, टिल्ट एडजेस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकल एडजेस्टेबल ORVMs, मैन्युअल हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट, एंट्री हैलोजन हाइलाइट्स, LED DRLs और 17 इंच डायमंड कट एलॉय जैसे कई फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा SUV में फ्रंट फॉग लैंप, एंड्राइड ऑटो इंटरफेस के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच का डिजिटल क्लस्टर, इन कार कनेक्टेड टेक्नोलॉजी, वायरलेस एप्पल कारप्ले, चार स्पीकर ऑडियो, विंडो के लिए वन टच ऑटो डाउन भी है।

Citroen C3 Aircross SUV का बहु चर्चित परफॉर्मेंस

आपको बता दे, इस SUV में, कंपनी ने 1.2 लीटर क्षमता वाले टर्बो पेट्रोल इंजन का उपयोग किया है, जिसमें 109Bhp की पॉवर और 190Nm का टॉर्क उत्पन्न होता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से कनेक्ट किया गया है।

READ ALSO : होंडा ने लॉन्च की अपनी CB200X बाइक, जान लीजिये इसमें क्या कुछ है खास

 

मन को लुभानेवाली है डिज़ाइन

इसके आगे, वाहन के फ्रंट पार्ट में सिट्रोएन की सिग्नेचर ग्रिल दी गई है, जिसमें डुअल-लेयर डिज़ाइन और पियानो ब्लैक इंसर्ट्स के साथ वाई-आकार के डीआरएल और हालोजन हेडलैम्प्स हैं, जो की SUV को आउटस्टैंड करने में मदद करता है। एक विस्तारित फ्रंट बम्पर, गोल फॉग लैंप एनक्लोजर से ढके हुए होते हैं, जो एक विशेष ब्रश एल्यूमिनियम एयर इंटेक वेंट के साथ होता है। इसके अलावा उच्च स्पेक्ट्रम वेरिएंट में, 17-इंच ड्यूल-टोन एलॉय व्हील्स होते हैं, पिछले भाग में मामूली स्क्वायर टेललैम्प्स के साथ आते हैं, और पीछे भाग में एक लंबा बम्पर और एक विशाल टेलगेट होता है।

Related Articles