Home » Chaibasa News : कुमारडुंगी में दंपती हत्याकांड का पर्दाफाश, पुरानी रंजिश के कारण हुई थी दंपति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार 

Chaibasa News : कुमारडुंगी में दंपती हत्याकांड का पर्दाफाश, पुरानी रंजिश के कारण हुई थी दंपति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार 

हत्या में प्रयुक्त पत्थर, डंडा और कुल्हाड़ी भी बरामद 

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंडकीदा गांव में सरकारी तालाब के पास मिले दंपती के शव मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। घटना के 3 दिन के भीतर पुलिस ने मामले में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है।

घटना के संबंध में एसडीपीओ ने की प्रेसवार्ता

जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने चाईबासा में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 को कुमारडुंगी थाना को सूचना मिली थी कि गंडकीदा गांव के सरकारी तालाब के समीप एक पुरुष और एक महिला का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जांच में मृतकों की पहचान गंडकीदा, टोला विश्रामपुर निवासी डूयां सिंकू (44 वर्ष) और उनकी पत्नी रोयवारी उर्फ गोरवारी सिंकू, (42 वर्ष) के रूप में हुई। मृतक की बहू शीला सिंकू के लिखित आवेदन पर कुमारडुंगी थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया।

तकनीकी जांच से पकड़े गए 4 आरोपी

घटनास्थल का निरीक्षण, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड में 4 लोगों के शामिल होने का पता लगाया। इसके बाद विशेष टीम बनाकर लगातार छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों

विजय गागराई उर्फ रोड़ो गागराई (22 वर्ष), गिरधारी कोंडांकेल उर्फ भुकलू उर्फ दासो (28 वर्ष), चन्द्रमोहन पूर्ति उर्फ दारा (25 वर्ष) एवं पांडू कोंडांकेल (36 वर्ष ) सभी आरोपी कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के गंडकीदा गांव के टोला बिश्रामपुर के रहने वाले हैं। पूछताछ में सभी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल पत्थर, डंडा, कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं।

पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि यह वारदात पुरानी आपसी रंजिश के चलते की गई थी। मृतक और आरोपी पांडू कोंडांकेल के बीच जमीन पर लगे एक पेड़ को लेकर दुश्मनी चल रहा था।जबकि एक अन्य आरोपी के साथ हड़िया पीने के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था। चारों आरोपियों में योजना बनाकर दोनों पति-पत्नी को मौत का घाट उतार दिया।

छापेमारी दल में शामिल

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर राफेल मुर्म, अंचल पुलिस पदाधिकारी झींकपानी, थाना प्रभारी, कुमारडुंगी, पु.अ.नि. मिलन करमाली, स.अ.नि. सुनील कुमार यादव समेत कुमारडुंगी थाना के अन्य पदाधिकारी एवं जवान शामिल हैं।

Read Also West Singhbhum News : जंगल, जल और जमीन हमारी सबसे अनमोल पूंजी : सांसद जोबा माझी

Related Articles