Home » Dhanbad Mayor Election : धनबाद में मेयर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, जानें किसे क्या मिला

Dhanbad Mayor Election : धनबाद में मेयर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित, जानें किसे क्या मिला

Jharkhand Hindi News : 23 फरवरी को होगा मतदान, 27 फरवरी को मतगणना

by Mujtaba Haider Rizvi
Dhanbad Mayor Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद में मेयर पद के 29 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है। चुनाव चिन्ह आवंटन का कार्य शुक्रवार को धनबाद नगर निगम का चुनाव संपन्न कराने के लिए तैनात किए गए सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की मौजूदगी में किया गया। इस मौके पर निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार और सहायक निर्वाची पदाधिकारी बाल किशोर महतो भी मौजूद थे। गौरतलब है कि 23 फरवरी को मतदान होगा। मतगणना 27 फरवरी को होगी।

मेयर पद के प्रत्याशी अमित कुमार अग्रवाल को एयर कंडीशनर, चंद्रशेखर अग्रवाल को बिस्किट, संजीव सिंह को ऊन व सलाई और इंदु को चूड़ियां दी गई है। इसके अलावा आकाश दुसाध को छड़ी, उमेश पासवान को बैट्री टॉर्च, कुसुम देवी को बेंच, जावेद इकबाल को बक्सा, दिलीप कुमार को ईंट, दीनानाथ ठाकुर को बाल्टी, नवल किशोर पासवान को कैमरा, मोहम्मद परवेज खान को कारपेट, प्रकाश कुमार को सीसीटीवी कैमरा, विनोद कुमार सिंह को चपाती रोलर, भृगु नाथ भगत को चिमनी, मुकेश कुमार पांडे को नारियल और योगेंद्र प्रधान को कंप्यूटर माउस चुनाव चिन्ह के तौर पर दिया गया है।

वहीं, रवि चौधरी को घन, रवि बुंदेला को हीरा, राजकुमार कनौजिया को डोली, राम विनय सिंह को ड्रिल मशीन, राहुल कुमार चौहान को बिजली का खंभा, मोहम्मद रुस्तम अंसारी को बांसुरी, लक्ष्मी देवी को फव्वारा, शमशेर आलम अंसारी को कप, शांतनु कुमार चंद्रा को गैस का चूल्हा, शिल्पी शर्मा को चाय छन्नी, संजीव कुमार को हरी मिर्च, संजीव सिंह को ऊन व सलाई और केसी सिंहराज को हेलमेट चुनाव चिन्ह मिला है।

Read Also- Kodarma Missing Children : कोडरमा से लापता हुए बिरहोर बच्चे गया के चाइल्ड लाइन में मिले, सभी सुरक्षित

Related Articles

Leave a Comment