Home » Dhanbad Firing Case : धनबाद पेट्रोल पंप फायरिंग मिस्ट्री : कंधे में गोली, बीयर की बोतलें और खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Dhanbad Firing Case : धनबाद पेट्रोल पंप फायरिंग मिस्ट्री : कंधे में गोली, बीयर की बोतलें और खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

by Anand Kumar
dhanbad firing case news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में बुधवार को देर रात तब अफरातफरी मच गई, जब नेशनल हाईवे-19 पर फायरिंग की खबर आई। कुछ देर बाद पता चला कि देवियाना गेट के दिल्ली लेन स्थित मां उमा शक्ति फिलिंग प्वाइंट में पेट्रोल पंप के मालिक और पत्थर कारोबारी राणा प्रताप सिंह के बेटे सौरभ सिंह को किसी ने गोली मार दी है।

इसके बाद पंप परिसर में दहशत फैल गई। फायरिंग करने वाले बदमाश जब भाग गए तो पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी घायल सौरभ सिंह को तत्काल असर्फी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की स्थिति को नाजुक बताते हुए सौरभ सिंह को दुर्गापुर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली सौरभ सिंह के कंधे में लगी है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस और एसडीपीओ रजत मानिक बाखला तत्काल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुटे। सबसे पहले पुलिस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज से यह जाने में जुट गए कि अपराधी किधर से आए थे और किधर गए। इस बीच जांच के दौरान पुलिस को पेट्रोल पंप के पीछे चारदीवारी से घिरे एक सुनसान स्थान से आधा दर्जन बीयर की बोतलें, चिप्स के पैकेट और गोली का एक खोखा मिला। पुलिस को यह आशंका है कि खाने-पीने के दौरान फायरिंग हुई होगी। हालांकि गोली किस परिस्थिति में चली और किसने चलाई, इसकी जानकारी पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारी और सौरभ सिंह से ही पता चल सकता है।

एसडीपीओ ने बताया कि यह भी जानकारी सामने आई है कि सौरभ सिंह भी अपने साथ लाइसेंसी पिस्टल रखता है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोली लाइसेंसी हथियार से चली है या किसी दूसरे हथियार से फायरिंग की गई है। यह खबर रात में ही निरसा सहित पूरे धनबाद में फैल गई।

Read Also- Myanmar Earthquake : म्यांमार में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.4 तीव्रता के झटके, अब तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं

Related Articles