Home » RANCHI NEWS : धुर्वा डैम में युवक ने किया सुसाइड, पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

RANCHI NEWS : धुर्वा डैम में युवक ने किया सुसाइड, पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

रविवार को डैम में कूदने पर बचा लिया था बोटिंग स्टाफ ने

by Vivek Sharma
Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा डैम से सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि उसने डैम में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सैयेम अंसारी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पलामू जिले के पांकी का रहने वाला था और वर्तमान में रांची के लेक रोड स्थित एक निजी मकान में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि युवक के इस कदम के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस उसके परिजनों से संपर्क कर आगे की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

डैम में सुसाइड
डैम में सुसाइड

जानकारी के अनुसार सैयेम अंसारी ने रविवार दोपहर को भी आत्महत्या का प्रयास किया था। वह धुर्वा डैम में कूद गया था, लेकिन मौके पर मौजूद बोटिंग स्टाफ की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई थी। उस समय उसे समझाकर वापस भेज दिया गया था। इसके वह फिर देर रात डैम पहुंच गया। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों और कर्मियों ने डैम के पास संदिग्ध स्थिति देखी, तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बाद में खोजबीन के दौरान युवक का शव डैम से बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Comment