Home » Dumka Accident :दुमका में दर्दनाक हादसा, रील बनाते समय चेकडैम के गहरे पानी में समा गए दो स्कूली छात्र, डूबने से मौत

Dumka Accident :दुमका में दर्दनाक हादसा, रील बनाते समय चेकडैम के गहरे पानी में समा गए दो स्कूली छात्र, डूबने से मौत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका :जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के भाटीन गांव में रविवार शाम को एक बड़ा हादसा हो गया। धोबेय नदी पर बने चेकडैम में नहाने गए दो किशोरों की पानी में डूबने से जान चली गई। मृतकों की पहचान 10वीं कक्षा के छात्र रमण कुमार (पिता- संतोष मंडल) और 9वीं कक्षा के छात्र उमेश सिंह (पिता- राजेंद्र सिंह) के रूप में हुई है।

दोस्तों के साथ चेकडैम पर नहाने गए थे बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों छात्र अपने कुछ अन्य दोस्तों के साथ शाम के समय चेकडैम पर नहाने पहुंचे थे। चर्चा है कि वहां कुछ बच्चे मोबाइल से रील भी बना रहे थे। इसी दौरान नहाते-नहाते रमण और उमेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथियों को डूबता देख बाकी बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर जमा हो गए।

​तेज बहाव के कारण रेस्क्यू में हुई दिक्कत

पिछले दो दिनों से इलाके में हो रही भारी बारिश की वजह से नदी में पानी का बहाव बेहद तेज था। इसके चलते शुरुआत में स्थानीय लोग भी उफनते पानी में उतरने का जोखिम नहीं उठा पा रहे थे। घटना के लगभग ढाई घंटे बाद चेकडैम के पिलर के पास एक छात्र का सिर दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय युवकों की मदद से रमण के शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद ग्रामीणों ने एक-दूसरे को रस्सी से बांधकर पानी में तलाश जारी रखी और काफी मशक्कत के बाद उमेश का शव भी ढूंढ निकाला।

​परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक

हादसे की सूचना मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चों की मौत की खबर जैसे ही उनके घर पहुंची, परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। फिलहाल शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम ढल जाने और परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किए जाने के कारण आगे की प्रक्रिया रोक दी गई थी। अब सोमवार सुबह परिजनों से बातचीत के बाद ही पोस्टमार्टम कराने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
Read Also: Seraikela News: खरकई नदी के चेक डैम में नहाने गए दो युवक डूबे, रात में थमा खोज अभियान

Related Articles

Leave a Comment