Home » JSSC-CGL धांधली में CID का बड़ा एक्शन, पलामू से कुंदन कुमार को दबोचा

JSSC-CGL धांधली में CID का बड़ा एक्शन, पलामू से कुंदन कुमार को दबोचा

सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में जांच टीम ने पलामू जिले से कुंदन कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की सीजीएल परीक्षा में हुई धांधली की जांच कर रहीअपराध अनुसंधान विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली है। परीक्षा में गड़बड़ी और फर्जीवाड़े के आरोप में जांच टीम ने पलामू जिले से कुंदन कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी कुंदन कुमार पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के डुमरी गांव (पोस्ट- नमोदाग) का रहने वाला है। वह रामलाल राम का बेटा है। सीआईडी ने उसे केस नंबर 01/2025 के तहत नामजद करते हुए हिरासत में लिया है।

​अब तक 32 लोग जा चुके हैं जेल

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं जेपीएससी और जेएसएससी में हुई धांधली को लेकर सीआईडी पूरी तरह एक्शन मोड में है। जांच एजेंसी की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

​कुल 32आरोपियों को भेजा जेल

दोनों मामलों को मिलाकर अब तक 32 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। JPSC मामले में सबसे ज्यादा 24 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि जेएसएससी ​-सीजीएल मामले में पलामू के कुंदन को मिलाकर इस मामले में अब तक 8 लोग पकड़े जा चुके हैं।

​200 से अधिक लोग राडार पर, ताबड़तोड़ छापेमारी

मामला सिर्फ गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है। सीआईडी की टीम फिलहाल 200 से भी ज्यादा संदिग्धों, बिचौलियों और परीक्षा से जुड़े लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कई फरार आरोपियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच का दायरा अब काफी बड़ा हो चुका है। सीआईडी की नजर सिर्फ लीक करने वालों पर ही नहीं, बल्कि ​परीक्षा आयोजित कराने वाली निजी एजेंसियों,
​आयोग के अफसरों और कर्मचारियों, ​पैसों का लेन-देन कराने वाले दलालों ​और पैसे देकर पास होने की कोशिश करने वाले कैंडिडेट्स पर भी है।
​जांच एजेंसी हर एक कड़ी को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सिस्टम में सेंध कहां से लगी और इस पूरे खेल का असली मास्टरमाइंड कौन है। आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

Read Also:  East Singhbhum Accident: बहरागोड़ा में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवारों में मातम 

`

 

Related Articles

Leave a Comment