Dumka : जिले में अंडर-19 क्रिकेट टीम में चयन और रणजी ट्रॉफी खिलाने के नाम पर एक शिक्षक से एक करोड़ रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में आरोपी किसलय पल्लव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि दुमका नगर थाना में यह मामला 12 अक्टूबर 2025 को दर्ज किया गया था। सरकारी विद्यालय के शिक्षक बुलबुल कुमार ने शिकायत में बताया था कि दुमका शहर के बख्शी बांध निवासी किसलय पल्लव ने उनके बेटे आशुतोष आनंद को भारतीय अंडर-19 टीम और रणजी ट्रॉफी में चयन कराने का झांसा दिया।
आरोपी ने इस बहाने किस्तों में कुल एक करोड़ रुपये वसूले, जिसमें 50 लाख रुपये नकद और 50 लाख रुपये ऑनलाइन माध्यम से लिए गए। पैसे लेने के बाद आरोपी ने (बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया) के ज्वाइंट डायरेक्टर के नाम से जारी एक कथित पत्र भी दिया, जिसमें आशुतोष आनंद के अंडर-19 टीम में चयन की बात लिखी गई थी।
हालांकि, जब पीड़ित परिवार ने उस पत्र की जांच कराई तो वह पूरी तरह फर्जी निकला। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि खिलाड़ी का नाम किसी भी आधिकारिक सूची में नहीं था। इसके बाद शिक्षक ने ठगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस संख्या 185/25 दर्ज कर जांच शुरू की और करीब छह महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच शिकायतकर्ता बुलबुल कुमार की बीमारी के कारण मौत हो चुकी है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने सोमवार को बताया कि अंडर-19 टीम में चयन के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी
Read Also- RANCHI NEWS : रांची सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी, जानें क्या मिला जांच में

