Home » परिणीति के साथ का असर, बॉलीवुड स्टाइल में देते हैं बयान राघव चड्ढा

परिणीति के साथ का असर, बॉलीवुड स्टाइल में देते हैं बयान राघव चड्ढा

Parineeti Chopra and Raghav chadha

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सबहेड- अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे को राघव चड्ढा ईमानदारी की अग्निपरीक्षा के तौर पर देखते हैं और कहते हैं कि दिल्ली की जनता उन्हें वोट देकर निर्दोष साबित करेगी।

दिल्लीः आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल इस्तीफा देने की घोषणा कर चुके है। कई चेहरों में से एक चेहरा आप नेता राघव चड्ढा का भी है। AAP के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया और राघव चड्ढा केजरीवाल के घर पहुंच चुके है। जहां आज पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC) की बैठक बुलाई गई है।

इस्तीफा केजरीवाल की ईमानदारी की अग्निपरीक्षा- राघव चड्ढा


केजरीवाल के इस्तीफे को राघव अग्निपरीक्षा के तौर पर देखते है और कहते है कि अगर केजरीवाल ने काम किया हैं तो दिल्ली की जनता उन्हें वोट देकर निर्दोष साबित करेगी। दिल्ली की जनता आने वाले चुनाव में झाड़ू का बटन दबाकर अरविंद केजरीवाल को ईमानदार घोषित करेगी। यह केजरीवाल की ईमानदारी की अग्निपरीक्षा हैं। बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार के एक सीन का जिक्र करते हुए राघव कहते है कि दिल्ली के लोग अपने हाथों पर स्वयं लिखेंगे कि “केजरीवाल निर्दोष है”।

हमेशा ही चर्चा में रहते हैं राघव चड्ढा

गौरतलब है कि राघव चड्ढा ने 24 सितंबर 2023 को बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा संग विवाह रचाया था। उनके डायलॉग पर शायद इसी का असर है कि अब वो अपने बयानों में भी फिल्मी डायलॉग्स का इस्तेमाल करने लगे है। अपनी पत्नी के साथ राघव हमेशा ही चर्चा में रहते है। कभी डिनर डेट की वजह से तो कभी प्रेगनेंसी को लेकर।

ये हैं सदस्य पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी (PAC)
बता दें कि अऱविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय शर्मा, दुर्गेश पाठक, आतिशी, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राघव चड्ढा, राखी बिड़लान, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता पैक कमिटी के सदस्य है।

Related Articles