Home » सरायकेला में राेजगार मेला 9 सितंबर काे, 408 पदाें पर होगी नियुक्ति

सरायकेला में राेजगार मेला 9 सितंबर काे, 408 पदाें पर होगी नियुक्ति

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला : कोल्हान प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले सरायकेला- खरसावां जिले में 9 सितंबर काे राेजगार मेला आयाेजित हाे रहा है। यह सुबह 10 बजे से शाम के 4 बजे तक आयोजित की जायेगी। इसमें अलग-अलग कुल 408 पदाें पर भर्ती निकाली गयी है।

रोजगार मेला सरायकेला-खरसावां के नियोजनालय सह मॉडल करियर सेंटर में लगेगा। इसमें टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट, अमलगम स्टील एंड पावर लिमिटेड, रामकृष्ण फोर्जिंग लिमिटेड समेत अन्य कंपनियों रोजगार मेले में हिस्सा लेंगी।

वहीं रोजगार मेला में भाग लेने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों का झारखंड के किसी भी नियोजनालय में अथवा झारखंड रोजवार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।

इस राेजगार मेले में टाटा स्टील लांग प्राेडक्ट, रामकृष्ण फाेर्जिंग लिमिटेड जैसी करीब एक दर्जन से अधिक कंपनियां विभिन्न पदाें का ब्योरा नियोजन विभाग को भेजा है।

READ ALSO : यूपी में नर्स के 300 पदाें पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी डिटेल

75 फीसद पदों पर स्थानीय युवाओं का नियोजन अनिवार्य

झारखंड सरकार की नई नियमावली के अनुसार राज्य में स्थापित निजी औद्योगिक संस्थानों को रिक्तियों के आलोक में 75 फ़ीसदी पदों पर स्थानीय युवाओं का नियोजन करना अनिवार्य है।

Related Articles