Home » CHAIBASA: अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR की मांग की

CHAIBASA: अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ FIR की मांग की

आपत्तिजनक बयान को लेकर चाईबासा के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोर्डिनेटर दीनबंधु बोयपाई ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर चाईबासा के सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय के विरुद्ध कथित रूप से अपमानजनक, भड़काऊ एवं साम्प्रदायिक बयान दिया है। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। दीनबंधु बोयपाई ने अपने आवेदन में लिखा है कि 31 जनवरी को आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को लक्षित करते हुए कथित बयान दिए गए। ये सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक रूप से प्रसारित हुए।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयान देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं। राष्ट्रीय कोर्डिनेटर ने यह भी कहा कि सार्वजनिक पद पर रहते हुए दिए गए ऐसे कथित बयान विभिन्न धार्मिक समुदायों के बीच वैमनस्य और द्वेष को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही यह बयान कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं। उनके अनुसार, इस बयान से मुस्लिम समुदाय में भय व मानसिक पीड़ा का माहौल बना है। दीनबंधु बोयपाई ने पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हो सकी है।

READ ALSO: RANCHI POLITICAL NEWS: झारखंड में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़े आंदोलन की जरूरत, ईडी से कर दी कार्रवाई की मांग

Related Articles

Leave a Comment