Home » RANCHI NEWS: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपी नक्सली राम मोहन को कोर्ट से राहत नहीं

RANCHI NEWS: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में आरोपी नक्सली राम मोहन को कोर्ट से राहत नहीं

राम मोहन सिंह मुंडा उर्फ मोचू साल 2016 से जेल में है बंद

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड मामले में एक बार फिर आरोपी नक्सली राम मोहन सिंह मुंडा को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। एनआईए की विशेष कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। राम मोहन सिंह मुंडा उर्फ मोचू साल 2016 से जेल में बंद हैं और उन पर इस चर्चित हत्याकांड की साजिश रचने के साथ हत्या में शामिल होने का आरोप है। यह मामला बुंडू थाना कांड संख्या 65/2008 से संबंधित है, जिसमें पूर्व मंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया। इस फैसले को जांच एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles