Home » Ghatshila By-Election : जमशेदपुर में 10–11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, रहेगी नो एंट्री

Ghatshila By-Election : जमशेदपुर में 10–11 नवंबर को भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध, रहेगी नो एंट्री

by Mujtaba Haider Rizvi
Ghatshila By-election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उप-चुनाव को सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक सिस्टम में तब्दीली की है। प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि 10 और 11 नवंबर को शहर में भारी वाहनों के प्रवेश और निकास पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 10 नवंबर को कोऑपरेटिव कॉलेज से ईवीएम लेकर मतदान दल रवाना होंगे।

इस रवानगी में खलल न पड़े इसलिए भारी वाहनों के लिए नो एंट्री लगाई गई है। 11 नवंबर को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदान होगा और मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर वापस को ऑपरेटिव कॉलेज जाएंगे। यहां ईवीएम स्ट्रांग रूम में रखी जाएंगी।कब रहेगी नो एंट्री * 10 नवंबर: सुबह 4:30 बजे से 11:30 बजे तक* 11 नवंबर: शाम 4:30 बजे से रात 11:30 बजे तक इन दोनों समयावधि में कोई भी भारी वाहन शहर में न तो प्रवेश कर सकेगा और न ही बाहर निकल सकेगा। केवल छोटे वाहन और आपात व आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही चलने की अनुमति होगी।

ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि यह कार्रवाई मतदान सामग्रियों की सुरक्षित ढुलाई और ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए की जा रही है। उप-चुनाव के दौरान यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या जाम की स्थिति न बने।

प्रशासन ने शहरवासियों और वाहन मालिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और भारी वाहनों को लेकर अनावश्यक रूप से सड़कों पर न निकलें। उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। साथ ही, यातायात नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके और चुनावी कार्य में बाधा न आए।

Read Also- Ghatshila By-Election : GPS ट्रैकिंग सिस्टम से लैस वाहनों में मतदान दल घाटशिला रवाना, कंट्रोल रूम से होगी रियल टाइम निगरानी

Related Articles