Home » गोड्डा : पोखर में स्नान करने गए दो मासूम की डूबकर मौत

गोड्डा : पोखर में स्नान करने गए दो मासूम की डूबकर मौत

by Rakesh Pandey
Godda News, Godda pokhar death, two were died, Godda: Two innocent people who went to bathe in Pokhar drowned
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

महागामा(गोड्डा) : महागामा थाना क्षेत्र के छोटी सरभंगा गांव के पोखर में डूबने से दो मासूम की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब एक बजे संजय दास का पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक दास और अनिरुद्ध दास का सात वर्षीय पुत्र आकाश दास घर से निकलकर खेलते खेलते बगल में मंदिर के पास पोखर में नहाने के लिए चला गया। वहीं पोखर में दोनों बच्चे गहराई में जाने के बाद डूब गया।

दोनों बच्चे की मौत हो गई। अभिषेक की मां धनरोपनी करके घर आई तो बच्चे को नहीं देखकर इधर-उधर खोजने लगी। निकट के पोखर के घाट पर बच्चे का कपड़ा देख कर परेशान हो गई। तब तक वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि पोखर में बच्चों को डूबते हुए किसी ने दिखा नहीं।

लोग पोखर के किनारे कपड़ा देखकर पोखर में छलांग लगाकर दोनों बच्चों को निकाला लेकिन तब तक दोनों मासूम की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरुण कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए स्वजनों को समझाने का प्रयास किया। वहीं दोनों के पिता मौत की खबर सुनकर मजदूरी छोड़कर दौड़े भागे घटना स्थल पहुंचे।

वहां दो बच्चे को मृत देखकर संजय दास और अनिरुद्ध दास दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। अनिरुद्ध दास का एकलौता पुत्र आकाश दास की मौत से पूरे गांव में मातम है। वहीं संजय दास के पांच वर्षीय पुत्र अभिषेक दास दो भाइयों में छोटा था। दोनों के स्वजनों की आंखें नम थी।

दिवंगत मासूमों की माताओं की व्यथा बयां नहीं किया जा सकता। परिवार के सदस्यों की आंखों से आंसू रुक नही रहे थे। बार-बार दोनों ही माताएं अपने जिगर के टुकड़े के शव से लिपटकर रोते रोते बेहोश हो रहीं थी। ग्रामीणों की आंखें भी नम थी। गांव वालों ने बताया कि गांव में इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। हाल में हुई बारिश से पोखर में पानी भर गया है।

बता दें कि महागामा थाना क्षेत्र में बीते 72 घंटे में ऐसी तीसरी घटना घटी है। अलग-अलग जगहों पर तीन दिनों में पोखर में डूबने से चार बच्चों की मौत हो चुकी है। इसमें दो मासूमों की मौत के अलावा बीते गुरुवार को कसबा गांव के एक युवक 30 वर्षीय मो अबुल सहित खदरामाल पोखर में सात वर्षीय मासूम निर्मल टुडू की मौत हुई थी।

 

READ ALSO : रांची में स्कूली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

Related Articles