Home » Golmuri Employment Fair : गोलमुरी अवर प्रादेशिक नियोजनालय में कल रोजगार मेला, 27 कंपनियां 2500 पदों पर करेंगी भर्ती, 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Golmuri Employment Fair : गोलमुरी अवर प्रादेशिक नियोजनालय में कल रोजगार मेला, 27 कंपनियां 2500 पदों पर करेंगी भर्ती, 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

Golmuri Employment Fair : उपलब्ध पदों में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, मैकेनिकल फीटर, वेल्डर, आईटीआई फीटर, एजेंसी लीडर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेनी प्रोडक्शन, सिक्योरिटी गार्ड, सीएनसी ऑपरेटर, एकाउंटेंट, टेली कॉलर, ड्राफ्ट्समैन और एचआर मैनेजर जैसे पद शामिल।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : अवर प्रादेशिक नियोजनालय, गोलमुरी जमशेदपुर परिसर में 9 जनवरी को दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में कुल 27 नियोजक भाग लेंगे, जिनके माध्यम से करीब 2500 पदों पर भर्ती की जाएगी। मेले का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।

रोजगार मेले में तकनीकी एवं औद्योगिक क्षेत्र के तहत सीएनसी/वीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, मशीन ऑपरेटर और मैकेनिकल इंजीनियर जैसे पद शामिल हैं। इसके अलावा प्रबंधन और आईटी सेक्टर में डिजिटल मार्केटिंग मैनेजर, एचआर, आईटी एग्जीक्यूटिव और एमआईएस एग्जीक्यूटिव के पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं, सिक्योरिटी गार्ड, शिक्षक, एलआईसी एजेंट, फील्ड ऑफिसर, रिसेप्शनिस्ट और ड्राइवर के पद भी उपलब्ध हैं।

खास बात यह है कि दुबई के लिए प्लंबर, टाइल्स मेसन और पाइप फिटर जैसे पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिससे अभ्यर्थियों को विदेशी रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। इस प्रकार बेरोजगारों को जमशेदपुर, झारखंड के अन्य जिलों, देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेश में भी नौकरी के मौके मिलेंगे।

रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, नियोजनालय निबंधन कार्ड और बायोडाटा की दो प्रतियां साथ लानी होंगी। आयु सीमा विभिन्न पदों के लिए 18 से 55 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं वेतनमान पदों के अनुसार 11 हजार से 35 हजार रुपये तक रहेगा। अधिकांश कंपनियों में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

8वीं पास से एमबीए तक के युवा ले सकेंगे रोजगार मेले में हिस्सा

रोजगार मेले में विभिन्न शैक्षणिक योग्यताओं वाले युवाओं को अवसर प्रदान किए जाएंगे। योग्यता की बात करें तो 8वीं पास से लेकर यूजी, पीजी, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अनेक पद उपलब्ध हैं। इससे अलग-अलग शैक्षणिक पृष्ठभूमि के युवाओं को रोजगार प्राप्त करने का मौका मिलेगा।

उपलब्ध पदों में कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव, मैकेनिकल फीटर, वेल्डर, आईटीआई फीटर, एजेंसी लीडर, इलेक्ट्रिशियन, ट्रेनी प्रोडक्शन, सिक्योरिटी गार्ड, सीएनसी ऑपरेटर, एकाउंटेंट, टेली कॉलर, ड्राफ्ट्समैन और एचआर मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए विभिन्न निजी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठान भाग लेंगे।

रोजगार मेले में भाग लेने वाली कंपनियां व पदों की संख्या

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी। कंपनियों द्वारा कुल हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। कंपनियों और उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए पदों की संख्या इस प्रकार है।

  • स्ट्रीम डिजिटल सर्विस, मानगो – 100 पद
  • विल्स इंडिया, चेन्नई – 20 पद
  • तिवारी एंड संस, आदित्यपुर – 45 पद
  • ड्रोव सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड – 35 पद
  • युवा शक्ति फाउंडेशन – 200 पद
  • टेलेंट नेक्सा सर्विस प्राइवेट लिमिटेड – 100 पद
  • डिजिटल सॉल्यूशन लिमिटेड, कदमा – 50 पद
  • रुचि इंटरप्राइजेज, छोटा गोविंदपुर – 14 पद
  • आरएसबी ट्रांसमिशन, गम्हरिया – 49 पद
  • नागरमल शिवनारायण एंड संस, जमशेदपुर – 20 पद
  • वर्क हार्ड एसोसिएट, छोटा गोविंदपुर – 26 पद
  • ओमिनी ऑटो लिमिटेड, गम्हरिया – 08 पद
  • स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस – 30 पद
  • जीडी टेक, छोटा गोविंदपुर – 17 पद
  • कृष्णा इंटरप्राइजेस, गोविंदपुर – 30 पद
  • ट्रिपल कानपाई सिक्योरिटी एलएलपी, रांची – 46 पद
  • जय मां इंटरप्राइज, छोटा गोविंदपुर – 16 पद
  • टेक्नो इंटरप्राइजेस, जमशेदपुर – 05 पद
  • कात्यानी यशी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, जमशेदपुर – 200 पद
  • टीएसपीएल ग्रुप, पुणे – 60 पद
  • टेक्नोप्लस कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड – 04 पद
  • सीएमसी स्किल, जमशेदपुर – 100 पद
  • एलआईसी, आदित्यपुर – 494 पद
  • महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज, छोटा गोविंदपुर – 11 पद
  • फीवेस डिजिटल, मानगो – 120 पद
  • आर्टिक इंडस्ट्रीज, जमशेदपुर – 102 पद
  • जीएन-7 सिक्योरिटी, रांची – 02 पद

गोलमुरी नियोजनालय में 9 जनवरी को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में 27 कंपनियां भाग लेंगी और लगभग 2500 पदों के लिए युवाओं की भर्ती की जाएगी। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं।

-अजय कुमार, नियोजन पदाधिकारी, गोलमुरी नियोजनालय

Read Also:

Related Articles