Home » हजारीबाग में कुख्यात राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

हजारीबाग में कुख्यात राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, 10 अपराधी हथियारों के साथ गिरफ्तार

झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी, फायरिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

by Reeta Rai Sagar
Hazaribah crime news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Hazaribagh: हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात राहुल दुबे गैंग के 10 अपराधियों को पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उरीमारी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बघरैया फुटबॉल मैदान के पास की गई, जहां सभी अपराधी किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।

दरअसल, 31 दिसंबर 2025 की अहले सुबह उरीमारी थाना क्षेत्र में दसई मांझी के घर के पास फायरिंग की घटना हुई थी। इस घटना की जिम्मेदारी राहुल दुबे गैंग ने ली थी। इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उरीमारी ओपी थाना में कांड दर्ज कर एसडीपीओ सदर अमित आनंद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था।

गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी की रात पुलिस ने छापेमारी कर बघरैया फुटबॉल मैदान के पास से सभी 10 अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त 5 देसी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस और 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। ये झारखंड के विभिन्न जिलों में रंगदारी, फायरिंग और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं। सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवराज सिंह उर्फ शिवा, प्रीत कुमार उर्फ पवन, पीयूष कुमार सिंह, प्रेम कुमार, बादल, विक्रम कुमार राम, मोहित सिंह, राजू कुमार, विशाल कुमार और मनोज कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी रामगढ़ जिले के निवासी बताए गए हैं।

Also Read: Jamshedpur News Accident: पोटका के हाता चौक पर ट्रेलर से आमने-सामने की टक्कर में दुकान में घुसा ट्रक, दो लाख रुपए का नुकसान

Related Articles

Leave a Comment