Home » Dhanbad Murder: मुगमा में वार्ड सदस्य के पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

Dhanbad Murder: मुगमा में वार्ड सदस्य के पति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत् भुरकुंडा पंचायत की साहेबगंज बस्ती में मंगलवार की सुबह वार्ड सदस्य सोनामुनी मरांडी के पति रूपलाल मरांडी की अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही निरसा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावर की तलाश में जुट गई है।

परिजनों ने बताया कि सुबह में चूल्हा जलाने के लिए रूपलाल मरांडी घर के बाहर कुल्हाड़ी से लकड़ी काट रहा था। इसी दौरान पूर्व से घात लगाकर बैठे हमलावर ने उसी की कुल्हाड़ी छीनकर हत्या कर दी। घर से जब रूपलाल की साली निकली तो देखा कि उसका जीजा लहूलुहान पड़ा है। शरीर से खून बह रहा था। कई जगह गहरे जख्म के निशान थे। इसके बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी।

आनन फानन में परिवार के लोग उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए। हत्या किसने और क्यों की, इसके बारे में परिजनों को कुछ भी नहीं बता है। निरसा थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read Also: Human Trafficking: मानव तस्करी रोकने को ले रणनीति, झारखंड पुलिस बनाएगी SOP,जिलों से मांगी रिपोर्ट 

Related Articles

Leave a Comment