Home » Israel Hamas War: हमास चीफ मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायली PM नेतन्याहू ने संसद में दी जानकारी

Israel Hamas War: हमास चीफ मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायली PM नेतन्याहू ने संसद में दी जानकारी

IDF ने इससे पहले 16 अक्टूबर 2023 को राफा में मोहम्मद सिनवार के बड़े भाई और हमास के प्रमुख नेता यह्या सिनवार को भी मार गिराया था। दोनों भाइयों की मौत के बाद हमास की कमान और रणनीतिक क्षमता को गहरा झटका लगा है।

by Anurag Ranjan
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को दावा किया कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमास नेता मोहम्मद सिनवार को मार गिराया है। सिनवार वही शख्स है जिसे 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है।

भूमिगत कमांड सेंटर को बनाया गया था निशाना

इजरायली सेना ने 14 मई को गाजा के खान यूनिस क्षेत्र में स्थित यूरोपीय अस्पताल के नीचे छिपे एक भूमिगत कमांड सेंटर पर हमला किया था। खुफिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यही वह स्थान था जहां मोहम्मद सिनवार छिपा हुआ था।

इस हमले में मोहम्मद सिनवार के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने आई थी, लेकिन उस समय IDF ने उसकी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी। अब पीएम नेतन्याहू ने सिनवार के मारे जाने की पुष्टि की है।

2023 में मारा गया था सिनवार का भाई यह्या सिनवार

IDF ने इससे पहले 16 अक्टूबर 2023 को राफा में मोहम्मद सिनवार के बड़े भाई और हमास के प्रमुख नेता यह्या सिनवार को भी मार गिराया था। दोनों भाइयों की मौत के बाद हमास की कमान और रणनीतिक क्षमता को गहरा झटका लगा है।

15 महीने चले युद्ध के बाद हुआ था सीजफायर

करीब 15 महीने तक चले संघर्ष के बाद इस वर्ष जनवरी 2025 में इजरायल और हमास के बीच सीजफायर घोषित किया गया था। लेकिन मोहम्मद सिनवार जैसे शीर्ष नेताओं की मौत से एक बार फिर क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Read Also: Operation Sindoor पर एस जयशंकर का बड़ा बयान : ‘वे गोली चलाएंगे तो हम भी चलाएंगे, वे रुकें तो हम भी रुकेंगे’

Related Articles