Home » हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई; 1.72 लाख घूस लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सहायक अभियंता गिरफ्तार

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई; 1.72 लाख घूस लेते एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और सहायक अभियंता गिरफ्तार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग । हजारीबाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को जल संसाधन विभाग के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार किए गए अधिकारियों में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर राहुल मालतो और असिस्टेंट इंजीनियर चिरंजीवी दांगी शामिल हैं। दोनों को 1.72 लाख रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा गया।

जानकारी के अनुसार, ACB को पहले से सूचना मिली थी कि विभाग में एक काम के बदले बड़ी रकम की मांग की जा रही है। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाया और पूरी योजना के तहत कार्रवाई की। जैसे ही पैसों का लेन-देन हुआ, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अधिकारियों को पकड़ लिया।

छापेमारी से कार्यालय में मची अफरा-तफरी

अचानक हुई इस छापेमारी से कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद अन्य कर्मचारी भी इस कार्रवाई से हैरान रह गए। ACB की टीम ने मौके से घूस की रकम भी बरामद कर ली है।

गिरफ्तारी के बाद दोनों अधिकारियों को ACB अपने साथ ले गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। ACB यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं यह मामला किसी बड़े भ्रष्टाचार नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है।

Read Also: http://Health Awareness: कार्डियक अरेस्ट होने पर कैसे बचाएं जान; एम्स के डॉक्टरों ने पुलिसकर्मियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

Related Articles

Leave a Comment