चक्रधरपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा में एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है, जिससे हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग के अप लाइन में परिचालन ठप हो गया है। घटना शनिवार सुबह 7:45 बजे बंडामुंडा मुख्य सेक्शन के के-केबिन के सामने किलोमीटर पोल संख्या 408/11 ई के पास हुई, जब मालगाड़ी एन बॉक्स बंडामुंडा से राउरकेला की ओर जा रही थी। मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे अप लाइन में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया है।
घटना के बाद रिलीफ ट्रेन के साथ रेलकर्मी और रेल अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी को पटरी पर वापस लाने की कवायत तेज है। इस घटना के कारण हावड़ा-मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या अपने संबंधित ट्रेन के स्टेटस की जांच करें।समाचार लिखे जाने तक हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर अप लाइन पर परिचालन ठप है।

