नई दल्ली: सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय नौसेना में 360 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 सितंबर है। ऐसे में अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के तहत रिटन टेस्ट के आधार पर उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। अगर इन पदों पर छात्रों का चयन हो जाता है तो उनको हर महीने 18,000 रुपये से 56,900 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। ऐसे में यह चयन प्रक्रिया युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक बड़ा अवसर है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तहत इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे जल्द से जल्द आवेदन कर इस प्रक्रिया में शामिल हो जाएं।
किस कैटगरी के लिए कितने पद हैं आरक्षित:
भारतीय नौसेना में निकली भर्ती के तहत कुल 362 पदों पर नियुक्ति होगी। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 151 पद, ओबीसी के लिए 97 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए 35 पद, अनुसूचित जाति के लिए 26 पद और अनुसूचित जनजाति के लिए भी 26 पद निर्धारित हैं।
जानिए क्या होनी चाहिए योग्यता:
भारतीय नौसेना के इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान(ITI) से संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र होना चाहिए।
आवेदन के लिए आयु सीमा:
भारतीय नौसेना में निकाली गयी 360 पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 25 साल रखी गई है। उम्मीदवारों की आयु की गणना 26 अगस्त 2023 को आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
सिलेक्शन प्रोसेस:
छात्रों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बेस्ड पर किया डाएगा. छात्रों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद रिटन टेस्ट कराया जाएगा। फिर रिटन टेस्ट में पास हो जाने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद मेरिट के हिसाब से छात्रों की पोस्टिंग की जाएगी।
ऐसे करें अप्लाई
:: उम्मीदवार सबसे पहले नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
:: यहां होम पेज पर वैकेंसी पर अप्लाई के लिए क्लिक करें। इसके बाद अपना आवेदन पत्र भरें।
:: ट्रेड्समैन मेट, मुख्यालय, अंडमान और निकोबार कमांड के पद के लिए भर्ती विकल्प चुनें।
:: फिर मांगी गई सभी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी जमा करते हुए आवेदन पत्र भरें।
:: अपना आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट करते हुए इसे डाउनलोड कर प्रिंटाउट लेकर अपने पास रख लें।

