Home » Jamshedpur Crime: आजाद नगर में खुलेआम युवक ने लहराई पिस्टल, उड़ाई कानून व्यवस्था की धज्जियां

Jamshedpur Crime: आजाद नगर में खुलेआम युवक ने लहराई पिस्टल, उड़ाई कानून व्यवस्था की धज्जियां

इलाके में लचर हो गई है पुलिसिंग, सर उठा रहे हैं बदमाश

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजाद नगर इलाके में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। बुधवार की रात एक युवक ने थाने से कुछ दूर सरेआम सड़क पर पिस्तौल निकाली और हवा में लहराई। वहां मौजूद लोगों को धमकी दी और फिर फरार हो गया।युवक के फरार होने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस युवक के फरार होने के बाद घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने ले गई है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताते हैं कि शारिक और सलमान नामक दो दोस्त घूमने के लिए हाईवे की तरफ गए थे। शारिक के साथ उसकी पत्नी भी थी। हाईवे घूमने के बाद जब वह ओल्ड पुरुलिया रोड की तरफ आ रहे थे। तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया और शारिक ने पिस्तौल निकाल कर हवा में लहराया। शारिक की पत्नी का कहना है कि शारिक ने उस पर हाथ उठाया। इससे वह घबरा कर उसकी गाड़ी से कूद गई।

तभी शारिक ने यह हरकत की है।पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगी सच्चाईसच्चाई क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा। इस घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोग चर्चा कर रहे हैं कि आजाद नगर थाने में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी लचर हो गई है। हालत यह है कि पुलिस का बदमाशों पर जरा भी खौफ नहीं है। युवक खुले आम थाने से कुछ दूर पर ही पिस्टल लहरा कर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment