18
Jamshedpur : मानगो के आजाद नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों आपराधिक घटनाओं की बाढ़ आ गई है। रविवार को ओल्ड पुलिया रोड नंबर 7 में नशा करने वाले कई युवकों ने मना करने पर एक परिवार पर पथराव कर दिया। पथराव की इस घटना में अफसर गद्दी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस से कर दी गई है। इसके अलावा एक महिला को भी चोट आई है।

