Jamshedpur : जमशेदपुर FC और मोहम्मडन SC के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले से पहले शनिवार को आयोजित प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच ओवेन कॉयल और खिलाड़ी मेसी बाउली ने टीम की तैयारी, लक्ष्य और रणनीति पर खुलकर बात की।हेड कोच ओवेन कॉयल ने कहा कि यूके में अपने लंबे करियर के दौरान वे रेलीगेशन सिस्टम के आदी रहे हैं, लेकिन टीम का फोकस इससे हटकर है। उन्होंने कहा कि उनका मकसद टेबल में टॉप पर मुकाबला करना, जितना हो सके उतना ऊपर रहना और एक बेहतरीन, जीतने वाली टीम बनना है।छह हफ्तों का काम तीन हफ्तों में करना पड़ाकॉयल ने माना कि अब प्री-सीज़न आदर्श नहीं रहा। “छह हफ्तों का काम तीन हफ्तों में करना पड़ा है। लेकिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रोफेशनलिज़्म दिखाया है। सभी क्लब और फैंस के लिए अपना बेस्ट देने को तैयार हैं।

खिलाड़ियों की एकजुटता है सफलता की चाबी
उन्होंने कहा कि इस सीज़न में सफलता की कुंजी एकजुटता होगी। “टैलेंट है, लेकिन हमारी असली ताकत ग्रुप के तौर पर खेलना है। छोटे सीज़न में मुश्किल पल आएंगे, पर खिलाड़ियों को अपने भरोसे पर कायम रहना होगा।
मज़बूत टीमों से होगा जमशेदपुर एफसी का मुकाबला
लीग की बड़ी टीमों के खिलाफ रणनीति पर कोच ने कहा कि कुछ क्लब सबसे ज़्यादा खर्च करते हैं, लेकिन अगर अपना बेस्ट देते हैं, तो किसी के भी खिलाफ जीत सकते हैं।” मोहम्मडन SC के खिलाफ तैयार है जीत का प्लानकॉयल के अनुसार, मोहम्मडन SC जोश और एकजुटता के साथ खेलेगी। “हमें उनका सम्मान करना होगा, लेकिन हमारा तरीका तेज़, पॉजिटिव फुटबॉल खेलना, पास-एंड-मूव करना और डिफेंस में मज़बूत रहकर मौकों का पूरा फायदा उठाना है।”
ड्रॉ नहीं, सिर्फ जीत का इरादा
सिंगल राउंड फॉर्मेट में बाहर के मैचों पर उन्होंने साफ कहा, कि वह कभी ड्रॉ के लिए नहीं खेलते। तीन पॉइंट बहुत कीमती हैं। खिलाड़ियों का अंदाज़ हमेशा आक्रामक और फ्रंट फुट रहेगा।चोट और कप्तानी पर अपडेटटीम में फिलहाल एक-दो मामूली चोट की दिक्कतें हैं। चार कप्तान बनाए जाने पर कोच ने कहा कि लीडरशिप सिर्फ आर्मबैंड नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके पास कई लीडर हैं और सभी एक ग्रुप के तौर पर साथ हैं। खिलाड़ी मेसी बाउली का बयानमेसी बाउली ने कैंप के माहौल को पॉजिटिव बताते हुए कहा, कि फोकस पूरी तरह जमशेदपुर और यहां बन रहे प्रोजेक्ट पर है। उनके खिलाड़ी जीतने और क्लब को एएफसी में वापस ले जाने आए हैं। टीम के लक्ष्य पर उन्होंने कहा, कि मकसद साफ है, टेबल में टॉप पर रहना।

