Home » Khunti News : खूंटी में अज्ञात युवती का शव बरामद, गले पर लिपटा हुआ था दुपट्टा

Khunti News : खूंटी में अज्ञात युवती का शव बरामद, गले पर लिपटा हुआ था दुपट्टा

युवती के शव को देखा और इसकी जानकारी तोरपा थाना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी मुकेश यादव और पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाकर घटनास्थल पर पहुंचे।

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body khunti
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : खूंटी जिले में तोरपा थाना क्षेत्र के दोड़मा स्थित फुल्को नदी के पास से पुलिस ने बुधवार को एक अज्ञात युवती का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि युवती के गले पर दुपट्टा लिपटा हुआ था।

स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह युवती के शव को देखा और इसकी जानकारी तोरपा थाना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी मुकेश यादव और पुलिस अवर निरीक्षक रोशन खाकर घटनास्थल पर पहुंचे।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की हत्या की गई है या कुछ और मामला है। थाना प्रभारी शव की पहचान करने में जुट गए हैं।

Read also Jamshedpur Crime News : गोलमुरी में दिनदहाड़े गोली मारकर फल कारोबारी को किया घायल

Related Articles

Leave a Comment