Home » Jamshedpur News : पश्चिम एशिया युद्ध का असर: जमशेदपुर में रसोई गैस संकट, सरकार ने पीएनजी नेटवर्क विस्तार पर दिया जोर

Jamshedpur News : पश्चिम एशिया युद्ध का असर: जमशेदपुर में रसोई गैस संकट, सरकार ने पीएनजी नेटवर्क विस्तार पर दिया जोर

Jamshedpur News : अधिकारियों ने शहरी क्षेत्रों में तेजी से पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

by Mujtaba Haider Rizvi
LPG shortage in Jamshedpur amid West Asia war impact as government focuses on PNG network expansion
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते देशभर में गैस आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिसका असर अब जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है। रसोई गैस की किल्लत के बीच सरकार ने शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शन और नेटवर्क विस्तार को तेज करने पर जोर दिया है।

इसी कड़ी में गुरुवार को साकची में एक अहम वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आवास एवं नगर विकास विभाग के सचिव ने की, जिसमें घरेलू पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने और गैस पाइपलाइन नेटवर्क के विस्तार पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। अधिकारियों ने शहरी क्षेत्रों में तेजी से पीएनजी कनेक्शन बढ़ाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और किफायती ईंधन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

सचिव ने साफ निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने के काम में किसी तरह की देरी न हो। इसके लिए नगर निकायों को समय पर सभी जरूरी अनुमतियां देने को कहा गया, ताकि परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि घर-घर पीएनजी कनेक्शन पहुंचने से एलपीजी जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भरता कम होगी। इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी अधिक सुविधाजनक और निर्बाध गैस आपूर्ति मिल सकेगी।

वहीं, जेएनएसी की ओर से उप नगर आयुक्त ने भी बैठक में हिस्सा लिया और जमशेदपुर में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को लेकर चल रही योजनाओं और चुनौतियों की जानकारी दी। अधिकारियों ने इस दौरान सामने आ रही बाधाओं और उनके समाधान पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया।

Read Also: JEE Main Exam : जेईई मेन की परीक्षा शुरू, पहले दिन 1 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल

Related Articles

Leave a Comment