Home » Jamshedpur News : NH 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में धूल से परेशानी को लेकर मेयर गंभीर, कार्यकारी एजेंसी को दिए यह सख्त निर्देश

Jamshedpur News : NH 33 पर एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण में धूल से परेशानी को लेकर मेयर गंभीर, कार्यकारी एजेंसी को दिए यह सख्त निर्देश

एजेंसी के परियोजना प्रबंधक को लिखा त्राहिमाम पत्र, निर्देश पर अमल हुआ तो अब नेशनल हाईवे 33 पर नहीं उड़ेगी धूल, लोगों को नहीं होगी परेशानीअ

by Mujtaba Haider Rizvi
एनएच 33 जमशेदपुर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो में कालीमंदिर से डिमना चौक होते हुए बालीगुमा तक निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान बढ़ती धूल और उससे हो रही जन परेशानी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता ने निर्माण एजेंसी एचजी इंफ्रा इंजिनियरिंग लिमिटेड को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए मेयर ने कार्यकारी एजेंसी के परियोजना प्रबंधक को त्राहिमाम पत्र लिखा है।

मेयर ने अपने पत्र में कहा है कि यह परियोजना क्षेत्र के विकास और यातायात सुधार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, लेकिन निर्माण के दौरान धूल प्रदूषण ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आसपास के निवासी, दुकानदार, स्कूली बच्चे और राहगीर लगातार शिकायत कर रहे हैं कि सड़क पर उड़ती धूल से सांस लेने में दिक्कत, दृश्यता में कमी और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने विशेष रूप से सुबह और शाम के व्यस्त समय का उल्लेख करते हुए कहा कि इस दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से कई आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मेयर ने यह दिए निर्देश

  • पूरे निर्माण क्षेत्र में रोज कम से कम दो बार पानी का छिड़काव किया जाए (सुबह और शाम)
  • मौजूदा व्यवस्था के साथ एक अतिरिक्त पानी टैंकर तुरंत लगाया जाए
  • जहां पाइलिंग, ड्रिलिंग और मलबा कार्य चल रहा है, वहां बार-बार पानी डाला जाए
  • निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों को ढंककर चलाया जाए
  • सड़क पर गिरे मलबे की नियमित सफाई कराई जाए
  • फील्ड में एक जिम्मेदार मॉनिटरिंग टीम तैनात की जाए

मेयर ने कहा कि मानगो की जनता विकास कार्यों का समर्थन करती है, लेकिन इसके साथ नागरिक सुविधा और स्वास्थ्य की सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने एजेंसी से जल्द कार्रवाई कर अनुपालन रिपोर्ट नगर निगम को देने को कहा है।

Read also Jamshedpur Crime: परसुडीह में साइबर ठगों ने टाटा मोटर्स कर्मचारी के खाते से उड़ाए 80 हजार

Related Articles