Home » Jamshedpur Crime: परसुडीह में साइबर ठगों ने टाटा मोटर्स कर्मचारी के खाते से उड़ाए 80 हजार

Jamshedpur Crime: परसुडीह में साइबर ठगों ने टाटा मोटर्स कर्मचारी के खाते से उड़ाए 80 हजार

घटना के बाद से पीड़ित काफी परेशान हैं। वहीं, साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
cyber-fraud-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है, जहां राहरगोड़ा निवासी राजेश कुमार तिवारी के बैंक खाते से 80 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। पीड़ित टाटा मोटर्स में कार्यरत हैं और घटना के बाद उन्होंने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

राजेश कुमार तिवारी के अनुसार, 28 अप्रैल को उनके एसबीआई बैंक खाते से अचानक 80 हजार रुपये निकल गए। जब उन्हें इस ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत बैंक से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि यह रकम यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो कोई भुगतान किया और न ही किसी के साथ अपने बैंक खाते या यूपीआई से जुड़ी जानकारी साझा की है। ऐसे में यह स्पष्ट रूप से साइबर फ्रॉड का मामला प्रतीत हो रहा है।

घटना के बाद से पीड़ित काफी परेशान हैं। वहीं, साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि वे किसी भी अनजान लिंक या कॉल के जरिए अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

Read also Jharkhand Elephant Attack : झारखंड के एक स्कूल में घुसे हाथी, मिड डे मील चट कर गए, व्यवस्था पर मंडराया संकट

Related Articles