Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Jamshedpur News : जमशेदपुर से किशोरी का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

हिना खातून के आवेदन पर पुलिस ने राजू अहमद, कमरुद्दीन उर्फ बड़ा बाबू और अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Giridih Saria Tribal Girl Murder
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया है। अपहरण का आरोप मानगो के ही आजाद बस्ती रोड नंबर पांच के रहने वाले अरशद अंसारी पर लगा है। किशोरी की मां के आवेदन पर पुलिस ने सोमवार को अरशद अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस अरशद अंसारी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अरशद अंसारी के मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अरशद अंसारी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। अभी अरशद अंसारी कहां है, इस बात का पता नहीं चल पाया है।

मानगो में महिला के साथ मारपीट प्राथमिकी दर्ज

मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 14 की रहने वाली महिला हिना खातून के साथ मारपीट हुई है। हिना खातून के आवेदन पर पुलिस ने राजू अहमद, कमरुद्दीन उर्फ बड़ा बाबू और अमन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। राजू अहमद और कमरुद्दीन सगे भाई हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

जुगसलाई में मारपीट कर व्यक्ति को किया घायल


जुगसलाई थाना क्षेत्र के आरपी पटेल हाई स्कूल के पास आदर्श भवन के रहने वाले अनुभव सिंह के साथ मारपीट हुई है।
अनुभव सिंह को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज हुआ। इस मामले में पुलिस ने अनुभव सिंह के आवेदन पर रघुनाथ तिवारी, ब्रिज किशोर तिवारी और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also Ghatshila By-election : भाजपा से रमेश हांसदा ने ठोकी टिकट की दावेदारी, प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

Related Articles