Home » Jamshedpur News: सुंदर नगर में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी विवाद में गई थी व्यक्ति की जान

Jamshedpur News: सुंदर नगर में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आपसी विवाद में गई थी व्यक्ति की जान

थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Sundernagar murder accused arrested
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान रेंगटाडीह निवासी बुधराय उर्फ अंठूल (20) को पकड़ लिया गया।

थाना प्रभारी अजीत मुंडा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि घटना के दौरान आरोपी को भी चोटें आई थीं, जिसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है।

घटना सोमवार सुबह की बताई जा रही है। आरोप है कि अंठूल शराब के नशे में कदमडीह स्थित परमेश्वर सिंह सरदार (40) के घर में घुस गया और वहां खटिया पर बैठ गया। जब घरवालों ने इसका विरोध किया तो उसने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने परमेश्वर की मां पर पत्थर फेंका और घर में तोड़फोड़ भी की।

परिजनों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलने पर परमेश्वर सिंह सरदार आरोपी के घर पहुंचा और उससे इस व्यवहार का कारण पूछा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि मारपीट के दौरान अंठूल ने परमेश्वर की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी परिजनों को देर से मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक परमेश्वर सिंह सरदार सुंदरनगर थाना क्षेत्र के गोराडीह भूमिज टोला का निवासी था। वह अपने परिवार का मुखिया था और अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और मां को छोड़ गया है।

read also: Jamshedpur News : पोटका में सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Related Articles

Leave a Comment