जमशेदपुर/Jamshedpur TATA : टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को जुबिली पार्क में विद्युत सज्जा का उद्घाटन करने पहुंचे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि जमशेदपुर शहर और टाटा स्टील टाटा समूह के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। समूह के पहले स्टील प्लांट की स्थापना यहीं हुई।

लिहाजा यह हमेशा से हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता में रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 टाटा स्टील के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस वर्ष बेहतर प्रगति के लिए सबको शुभकामनाएं दीं।

कहा कि चाहे शहर का विस्तारीकरण हो या फिर कंपनी या समूह की बात हो, इसे इसकी अधिकतम क्षमता तक पहुंचने के लिए कृत संकल्पबद्ध है। चेयरमैन ने पूरे
शहरवासियों को संस्थापक दिवस की बधाई दी।

Jamshedpur TATA : भव्य विद्युत सज्जा का हुआ उद्घाटन
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहीं से बटन दबाकर पार्क सहित पूरे शहर के अलग-अलग इलाकों में की गई विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया। एक साथ फैली रोशनी से पूरा पार्क परीलोक जैसा दिखने लगा।

Jamshedpur TATA: निजी विमान से पहुंचे चेयरमैन
संस्थापक दिवस समारोह पर रविवार को होने वाले मुख्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए चेयरमैन एन चंद्रशेखरन टाटा समूह के निजी विमान से दोपहर करीब दो बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे।

एयरपोर्ट पर उनका स्वागत टाटा स्टील के एमडी सह ग्लोबल सीईओ टीवी नरेंद्रन, वीपी-सीएस चाणक्य चौधरी सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

READ ALSO : डूब रहीं परिवार पर आश्रित एमएसएमई कंपनियां : राज्यपाल

