Home » गूगल ने देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में खरीदी हिस्सेदारी

गूगल ने देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में खरीदी हिस्सेदारी

by Rakesh Pandey
Google Bought Stake in Flipkart
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Google Bought Stake in Flipkart: दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन गूगल अब नए सेगमेंट में भी एंटर कर रहा है और भारत में अपनी पकड़ को मजबूत कर रहा है। गूगल ने पहले जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश किया। अभी वह अपने पिक्सल फोन को भारत में बनाने को लेकर भी वह फॉक्सकॉन के साथ बातचीत कर रहा है। अब उसने आपको शॉपिंग कराने की भी तैयारी कर ली है। गूगल भारत के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में से एक फ्लिपकार्ट में निवेश करने की प्लानिंग कर रहा है।

वॉलमार्ट के मालिकाना हक वाली फ्लिपकार्ट में छोटी हिस्सेदारी खरीदने के लिए गूगल ने अच्छा खासा निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। इससे गूगल एक तरह से अमेजॉन को भी टक्कर देगी, जो दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में से एक है।

वहीं, फ्लिपकार्ट ने न तो गूगल द्वारा किए जा रहे निवेश की वास्तविक रकम का खुलासा किया है और न ही उसने कंपनी के मूल्यांकन के बारे में बताया है। उसने एक बयान में कहा है कि वॉलमार्ट के नेतृत्व में ताजा निवेश दौर के तहत फ्लिपकार्ट ने आज गूगल को अल्पांश निवेशक के तौर पर शामिल करने की घोषणा की है, जो दोनों पक्षों द्वारा नियामकीय एवं अन्य मंजूरियों पर निर्भर करेगा।

इस निवेश से बेंगलुरु की कंपनी का मूल्यांकन 33 अरब डॉलर के उसके पिछले मूल्यांकन से 5-10 फीसदी अधिक होने की संभावना है। नया मूल्यांकन 36 अरब डॉलर को पार कर सकता है। दिसंबर 2022 में फिनटेक फर्म फोनपे के समूह से अलग होने के बाद फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन 33 अरब डॉलर रह गया था।

Google Bought Stake in Flipkart: गूगल ने 35 करोड़ डॉलर में खरीदी फ्लिपकार्ट की हिस्सेदारी

वॉलमार्ट ने शुक्रवार को जानकारी दी है कि गूगल उसकी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में छोटी सी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 35 करोड़ डॉलर का निवेश कर सकती है। ये फ्लिपकार्ट के नए फंड रेजिंग राउंड का हिस्सा है। इस राउंड में कंपनी ने एक अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है। खुद वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट में 60 करोड़ डॉलर निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। हालांकि गूगल का फ्लिपकार्ट में इंवेस्टमेंट अभी रेग्युलेटरी अनुमति मिलने के बाद ही संभव होगा। गूगल का फ्लिपकार्ट में माइनॉरिटी स्टेक ही होगा।

Google Bought Stake in Flipkart: गूगल से फ्लिपकार्ट को मिलेगी मदद

फ्लिपकार्ट का कहना है कि गूगल के इस प्रस्तावित निवेश और उसके क्लाउड प्रोग्राम से फ्लिपकार्ट को अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी। वहीं, कंपनी पूरे भारत में ग्राहकों को सर्विस देने के लिए अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मबजूत और आधुनिक बना सकेगी। फ्लिपकार्ट ने गूगल की तरफ से किए जाने वाले निवेश की राशि का कोई ब्योरा नहीं दिया। लेकिन सूत्रों के मुताबिक यह आंकड़ा 35 करोड़ डॉलर का हो सकता है।

पीटीआई की एक खबर के मुताबिक इस फंड रेजिंग राउंड के लिए फ्लिपकार्ट का मार्केट वैल्यूएशन करीब 35 अरब डॉलर लगाया जा सकता है, क्योंकि वॉलमार्ट ने हाल में जो इक्विटी लेन-देन किया था, उसके हिसाब से 31 जनवरी 2024 तक फ्लिपकार्ट का वैल्यूएशन करीब 35 अरब अमेरिकी डॉलर था। वॉलमार्ट ने वित्त वर्ष 2023-24 में 3.5 अरब डॉलर का भुगतान कर फ्लिपकार्ट में अपनी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 85 प्रतिशत कर दी थी।

 

Read also:- सोने में रिकॉर्ड गिरावट, दो दिन में 2000 से अधिक गिरी कीमत

Related Articles