Home » Jamshedpur Transfer Posting: जमशेदपुर में 43 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, SSP का बड़ा फैसला

Jamshedpur Transfer Posting: जमशेदपुर में 43 ट्रैफिक पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, SSP का बड़ा फैसला

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Transfer Posting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। ट्रैफिक पुलिस में लंबे समय से तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का विभिन्न थानों, अपराध नियंत्रण कक्ष (सीसीआर) और पुलिस केंद्र में तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच सिपाहियों को भी जिले के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन का मानना है कि थानों में अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध होने से अपराध नियंत्रण और गश्ती व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।

बढ़ते अपराध के बीच पुलिस बल को मजबूत करने की कवायद

हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जमशेदपुर पुलिस लगातार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। शहर में कई स्थानों पर रात्रि गश्त बढ़ाई गई है और पुलिस टीम लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसी बीच कई थानों में पुलिसकर्मियों की कमी महसूस की जा रही थी, जिससे नियमित गश्त और अपराध नियंत्रण अभियान प्रभावित हो रहे थे।

इसी स्थिति को देखते हुए एसएसपी ने ट्रैफिक शाखा में लंबे समय से कार्यरत पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़े थानों में तैनात करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से थानों में उपलब्ध बल बढ़ेगा और घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा होगी।

ट्रैफिक पुलिस से विभिन्न थानों और सीसीआर में भेजे गए अधिकारी

जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों को साकची, टेल्को, बिष्टुपुर, गोलमुरी, जुगसलाई, आजादनगर, घाटशिला, पटमदा, गोविंदपुर, बर्मामाइंस, मुसाबनी, डुमरिया, सुंदरनगर, कमलपुर, पोटका, कोवाली, गुड़ाबांदा, गालूडीह और श्यामसुंदरपुर सहित विभिन्न थानों में स्थानांतरित किया गया है। वहीं बड़ी संख्या में अधिकारियों की तैनाती अपराध नियंत्रण कक्ष (सीसीआर), साकची में की गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस केंद्र, गोलमुरी भी भेजा गया है।

इन प्रमुख पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला

इन पुलिस पदाधिकारियों का हुआ तबादला
कामाख्या पासवान- यातायात थाना साकची से टेल्को थाना
रमेश कुमार पाण्डेय – यातायात थाना साकची से कागलपुर थाना
खालिक अहमद अंसारी – यातायात थाना बिष्टुपुर से पटमदा थाना
लाल बिहारी राम – यातायात थाना बिष्टुपुर से गालूडीह थाना
नरेंद्र सिंह – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना
प्रमोद कुमार सिंह-2 – यातायात थाना बिष्टुपुर से कोवाली थाना
कौलेश्वर बास्की – यातायात थाना बिष्टुपुर से पोटका थाना
भेषनंदन राय – यातायात थाना जुगसलाई से गोविंदपुर थाना
रामलाल राम-1 – यातायात थाना जुगसलाई से साकची थाना
जय कुमार दास – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना
सुंदर राम – यातायात थाना जुगसलाई से जुगसलाई थाना
जितेंद्र कुमार-3 – यातायात थाना जुगसलाई से सीसीआर, साकची
भीमसागर राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
निर्भय कुमार सिंह – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
रंजन कुमार – यातायात थाना गोलमुरी से बर्मामाइंस थाना
कुमार विनय – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
प्रभु राम – यातायात थाना गोलमुरी से सीसीआर, साकची
अशेष कुमार पासवान – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
कामता प्रसाद सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
बृजेश सिंह – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
ख्रीस्त निकोदिम बेक – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
मोतीलाल – यातायात थाना मानगो से पुलिस केंद्र, गोलमुरी
प्रमोद रजवार – यातायात थाना मानगो से सीसीआर, साकची
ब्रजेश कुमार-2 – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची
बोधी रजक – परिचारी प्रवर यातायात कार्यालय से सीसीआर, साकची
संजय कुमार-1 – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
दिनेश कुमार नौनिया – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
संतोष कुमार-1 – यातायात थाना बिष्टुपुर से साकची थाना
अजीत कुमार राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से गोलमुरी थाना
शमशाद आलम – यातायात थाना जुगसलाई से पटमदा थाना
नरेश कुमार राम – यातायात थाना गोलमुरी से घाटशिला थाना
मो. औरंगजेब-1 – यातायात थाना मानगो से आजादनगर थाना
दिलीप कुमार-1 – यातायात थाना मानगो से गोविंदपुर थाना
अरविन्द राय – यातायात थाना बिष्टुपुर से घाटशिला थाना
चेंगो राम पिंगुआ – यातायात थाना जुगसलाई से सुंदरनगर थाना
बाबूराम सिंह – यातायात थाना जुगसलाई से पुलिस केंद्र, गोलमुरी
रामाकांत राम – यातायात थाना साकची से सीसीआर, साकची
नरेश प्रसाद महतो – यातायात थाना साकची से श्यामसुंदरपुर थाना
अर्चना कुमारी – यातायात थाना साकची से बिष्टुपुर थाना
उमेश सिंह – यातायात थाना साकची से गुड़ाबांदा थाना
पारस सिंह – यातायात थाना साकची से मुसाबनी थाना
सुबोध कुमार – यातायात थाना साकची से कमलपुर थाना
नरेंद्र कुमार – यातायात थाना साकची से डुमरिया थाना

table bana dijiye

सभी ट्रैफिक थानों से सिपाहियों का भी हुआ स्थानांतरण

केवल पुलिस पदाधिकारियों का ही नहीं, बल्कि सभी ट्रैफिक थानों से पांच-पांच सिपाहियों को भी जिले के अलग-अलग थानों में भेजा गया है। पुलिस मुख्यालय का उद्देश्य थानों में पुलिस बल की उपलब्धता बढ़ाकर अपराध नियंत्रण अभियान को और प्रभावी बनाना है।

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम

जमशेदपुर पुलिस का मानना है कि यह तबादला पूरी तरह प्रशासनिक आवश्यकता और अपराध नियंत्रण की रणनीति के तहत किया गया है। शहर में हाल के दिनों में हुई आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस संसाधनों का पुनर्गठन आवश्यक माना गया। हालांकि अपराध नियंत्रण की चुनौती अभी भी बनी हुई है और पुलिस लगातार विशेष अभियान चलाकर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुटी है।

Read Also- West Singhbhum News : सेल में स्थानीय युवाओं को रोजगार न मिलने से फूटा गुस्सा, 8 जुलाई से ठप होगा सेल खदान का चक्का

Related Articles

Leave a Comment