Home » Jamtara News : शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

Jamtara News : शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित मिलने से तनाव, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand Hindi News : मां पार्वती की प्रतिमा खंडित अवस्था में मिलने के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamtara News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जामताड़ा : जिले में रविवार सुबह एक धार्मिक स्थल पर हुई घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। जामताड़ा थाना क्षेत्र स्थित गांधी मैदान के पास बने शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित अवस्था में मिलने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय निवासी मंदिर परिसर पहुंच गए।

क्या है घटना

जानकारी के अनुसार, सुबह श्रद्धालु नियमित पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी नजर मंदिर में स्थापित मां पार्वती की प्रतिमा पर पड़ी। प्रतिमा के दोनों ओर गंभीर क्षति के निशान दिखाई दिए और प्रतिमा का सिर एवं गर्दन टूटा हुआ पाया गया। प्रतिमा की यह स्थिति देखकर श्रद्धालु स्तब्ध रह गए और देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुटने लगी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने के बाद जामताड़ा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। साथ ही साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मंदिर और आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

शरारती तत्वों पर जताई जा रही आशंका

स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिमा को जिस प्रकार नुकसान पहुंचाया गया है, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

जांच की मांग

मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कई स्थानीय लोगों ने कहा कि धार्मिक स्थलों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास हो सकती हैं।

Read Also- Howrah Station Encroachment Drive : हावड़ा स्टेशन के पास बड़ी कार्रवाई, जानें कितनी अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

Related Articles