Home » Tejashwi Yadav : ‘लालू ने बेटे को CM बनाने की अर्जी दी, कांग्रेस बोली- अभी वेटिंग लिस्ट में हैं बाबू’- JDU का महागठबंधन पर तीखा तंज

Tejashwi Yadav : ‘लालू ने बेटे को CM बनाने की अर्जी दी, कांग्रेस बोली- अभी वेटिंग लिस्ट में हैं बाबू’- JDU का महागठबंधन पर तीखा तंज

JDU के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव कांग्रेस के दरबार में इस तरह बैठे थे जैसे परीक्षा से पहले टॉपर बनने की उम्मीद लगाई हो।

by Rakesh Pandey
lalu yadav bihar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, राज्य की सियासत में बयानबाज़ी तेज़ होती जा रही है। मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर महागठबंधन में स्पष्टता नहीं होने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। JDU ने तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव ने कांग्रेस से बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की “अर्जी” दी, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें ‘वेटिंग लिस्ट’ में डाल दिया।

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार का तंज: ‘हाजिरी देने के बाद भी प्रतीक्षारत हैं’

JDU के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव कांग्रेस के दरबार में इस तरह बैठे थे जैसे परीक्षा से पहले टॉपर बनने की उम्मीद लगाई हो। लालू प्रसाद यादव जी ने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने की अर्जी लगा दी, लेकिन कांग्रेस ने साफ कह दिया कि अभी वेटिंग लिस्ट में हैं बाबू। नीरज कुमार ने आगे कहा कि दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने के बावजूद तेजस्वी यादव प्रतीक्षारत हैं और कांग्रेस ने फिलहाल उन्हें कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया है।

तेजस्वी-राहुल मुलाकात रही बेनतीजा

दिल्ली में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात महागठबंधन के रणनीतिक एजेंडे के तहत बुलाई गई थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी ने कहा: “चेहरा की चिंता क्यों कर रहे हैं? यह हमलोगों का मुद्दा है। बैठकर तय करेंगे। कोई परेशानी नहीं है।”

‘तेजस्वी पर भ्रष्टाचार के आरोप, कांग्रेस नतमस्तक’: JDU

नीरज कुमार ने एक और बयान में कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कभी स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत रही कांग्रेस, आज मनी लॉन्ड्रिंग और 420 जैसे मामलों में आरोपित नेताओं के सामने नतमस्तक हो गई है। जिस नेता (तेजस्वी यादव) को कोर्ट में पेश होना पड़ता है, उसे मुख्यमंत्री बनाने की सोच कांग्रेस के राजनीतिक अंत का संकेत है।”

चुनाव से पहले सियासी जंग तेज

बिहार की सियासत में महागठबंधन बनाम एनडीए की जंग धीरे-धीरे तीखी होती जा रही है। एनडीए की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर कोई संशय नहीं है, जबकि महागठबंधन में सीएम फेस को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Read Also- Tejashwi Yadav Meeting with Rahul Gandhi & Kharge : तेजस्वी यादव की राहुल गांधी और खड़गे से मुलाकात, क्या तय होगा महागठबंधन का CM चेहरा!

Related Articles