रांची : षष्ठम झारखंड विधानसभा के पंचम (बजट) सत्र के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रभार वाले विभागों से जुड़े विधायी कार्यों के निष्पादन के लिए मंत्रियों को अधिकृत कर दिया गया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय एवं संसदीय कार्य विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
बजट सत्र 18 फरवरी 2026 से 19 मार्च 2026 तक आहूत है। इस अवधि में मुख्यमंत्री के अधीन विभागों से संबंधित प्रश्न, ध्यानाकर्षण, निवेदन, याचिका, विधेयक एवं संकल्प आदि का उत्तर देने तथा अन्य विधायी कार्य संपादित करने के लिए मंत्रियों को उनके नाम के समक्ष अंकित विभागों के लिए प्राधिकृत किया गया है।अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र के दौरान संबंधित मंत्री सदन में मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़े सभी विधायी दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

अधिकृत मंत्री एवं विभाग
दीपक बिरुवा :
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग;
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (संसदीय कार्य रहित)
मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग
विधि विभाग
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग
सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग
निबंधन विभाग
चमरा लिंडा :
महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग
योगेंद्र प्रसाद :
गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग
ऊर्जा विभाग
खान एवं भूतत्व विभाग
सुदिव्य कुमार :
पथ निर्माण विभाग
भवन निर्माण विभाग
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग

