Home » JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात, जानें क्या कहा हेमंत सोरेन ने

JHARKHAND CM NEWS: मुख्यमंत्री से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात, जानें क्या कहा हेमंत सोरेन ने

झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत

by Vivek Sharma
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। महिला सशक्तिकरण और राज्य विकास में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उपस्थित सभी महिला सदस्यों को सम्मानित किया और राज्य के सर्वांगीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इस दौरान विधानसभा की महिला सदस्यों ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं और राज्य में महिलाओं के उत्थान, सुरक्षा और सशक्तिकरण से संबंधित विषयों पर अपने सुझाव साझा किए।

आरसीडी के प्रधान सचिव ने की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री से झारखंड विधानसभा में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विभाग के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट की प्रति भेंट की। प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान विभागीय कार्यों के प्रगति प्रतिवेदन, वर्ष 2026-27 के लिए तैयार की गई योजनाओं व कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया।

READ ALSO: RANCHI SOUND POLLUTION: ध्वनि प्रदूषण पर जिला प्रशासन सख्त, देर रात शहर के बैंक्वेट हॉल का निरीक्षण करने निकले एसडीओ

Related Articles

Leave a Comment