Home » Health Insurance Scheme: राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में हो सुधार; फेडरेशन ने गिनाईं ये कमियां

Health Insurance Scheme: राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में हो सुधार; फेडरेशन ने गिनाईं ये कमियां

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। झारखंड ऑफिसर्स, टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन ने राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन के दौरान कर्मियों को हो रही समस्याओं की ओर झारखंड राज्य आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक का ध्यान आकृष्ट कराया है।

संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रांत कुमार सिंह ने बताया कि राज्यकर्मियों के लिए लागू स्वास्थ्य बीमा योजना का उद्देश्य भले ही बेहतर चिकित्सा सुरक्षा प्रदान करना हो, लेकिन इसके क्रियान्वयन के शुरुआती चरण में ही कई व्यावहारिक समस्याएं सामने आने लगी हैं।

उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान प्रक्रिया की जटिलता, कैशलेस सुविधा में बाधाएं और जानकारी के अभाव जैसी दिक्कतों के कारण लाभुकों को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल पा रही है।

SOP जारी करने किी मांग

फेडरेशन ने निदेशक से इस संबंध में विस्तृत स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर जारी करने की मांग की है। इसके साथ ही तकनीकी और प्रशासनिक सुधार करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि लाभुकों को समय पर लाभ मिल सके।

संगठन ने सुझाव दिया है कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मोबाइल ऐप विकसित किया जाए, बायोमेट्रिक आधारित लॉगिन की सुविधा दी जाए, पूरी तरह कैशलेस इलाज सुनिश्चित किया जाए तथा अस्पतालों और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।
इस अवसर पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू, समन्वयक अरविंद कुमार और प्रांतीय उप महासचिव शिवनारायण महतो भी मौजूद थे।

Read Also: http://PESA Act: धर्मांतरण कर चुके आदिवासी नहीं बन सकते पाहन; सरना समाज ने पेसा अधिनियम में संशोधन पर जताई आपत्ति

Related Articles

Leave a Comment