Home » RANCHI NEWS: झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन पर बीजेपी ने उठाए सवाल, 15% बजट खर्च नहीं होने पर बोला हमला

RANCHI NEWS: झारखंड में वित्तीय कुप्रबंधन पर बीजेपी ने उठाए सवाल, 15% बजट खर्च नहीं होने पर बोला हमला

by Vivek Sharma
प्रतुल शाहदेव
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने झारखंड सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य में बजट के उपयोग में भारी लापरवाही सामने आई है, जो सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि 2025-26 में लगभग 1,45,400 करोड़ रुपये के बजट के मुकाबले सरकार केवल 1,23,659 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई। उन्होंने इसे वित्तीय प्रबंधन की विफलता बताते हुए कहा कि बजट का करीब 15 प्रतिशत हिस्सा खर्च नहीं होना झारखंड की जनता के साथ क्रूर मजाक है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई अहम विभागों जैसे स्कूली शिक्षा, पंचायती राज, नगर विकास, कृषि और स्वास्थ्यमें खर्च 50 से 70 प्रतिशत के बीच ही सीमित रह गया। ये विभाग सीधे आम जनता से जुड़े हैं, ऐसे में कम खर्च विकास कार्यों में बाधा बन रहा है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की लापरवाही का असर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर भी पड़ रहा है, जहां वेतन और पेंशन भुगतान में देरी हो रही है। उन्होंने सरकार पर योजनाओं के सही क्रियान्वयन में विफल रहने और केवल बहाने बनाने का आरोप लगाया।

Related Articles

Leave a Comment