Home » Jamshedpur Administration : घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी आपकी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू

Jamshedpur Administration : घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी आपकी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू

अब नागरिक अपने मोबाइल से WhatsApp नंबर 8580090001 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए QR कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur news whatsapp chatbot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

 Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने जनसमस्याओं के समाधान को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए मंगलवार को ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू की। जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में इस सुविधा का शुभारंभ किया। मौके पर उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा और अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी मौजूद रहे।

jamshedpur whatsapp chatbot

QR code of jamshedpur whatsapp chatbot

अब नागरिक अपने मोबाइल से WhatsApp नंबर 8580090001 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए QR कोड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। शिकायत दर्ज करते समय नागरिक अपनी पसंद की भाषा चुन सकेंगे और जरूरत के अनुसार संबंधित दस्तावेज भी भेज सकेंगे। WhatsApp से प्राप्त शिकायतों को जिला प्रशासन के जन सहायता पोर्टल jansahayatajsr.in पर दर्ज किया जाएगा। इसके बाद शिकायत की प्रकृति के अनुसार उसे संबंधित विभाग या सक्षम अधिकारी के पास कार्रवाई के लिए भेजा जाएगा। शिकायतों की निगरानी और फॉलोअप भी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

शिकायतकर्ता के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए शिकायत की स्थिति की जानकारी मिलती रहेगी। इससे लोगों को शिकायत की प्रगति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। खासकर ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। उपायुक्त राजीव रंजन ने नागरिकों से ‘अबुआ मित्र’ का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस पहल से शिकायत निवारण व्यवस्था को और अधिक सरल, जवाबदेह, पारदर्शी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने में मदद मिलेगी।

Read also Patamda Murder: शराब के नशे में युवक ने महिला से की थी छेड़खानी, पति ने उतार दिया मौत के घाट

Related Articles

Leave a Comment