Home » RANCHI JMM NEWS: झामुमो महासचिव ने साधा निशाना, बच्चों की सेहत पर भी राजनीति कर रही है भाजपा

RANCHI JMM NEWS: झामुमो महासचिव ने साधा निशाना, बच्चों की सेहत पर भी राजनीति कर रही है भाजपा

by Vivek Sharma
binod pandey jmm
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झामुमो के महासचिव विनोद पांडेय ने चाईबासा सदर अस्पताल से जुड़ी घटना पर भाजपा द्वारा राज्यव्यापी धरना देने को को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा बच्चों की सेहत पर भी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि जैसे ही थैलीसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की घटना सामने आई तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग को जांच का आदेश दिया। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। राज्य सरकार किसी को भी बख्शने वाली नहीं है।

स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा भाजपा की देन

उन्होंने कहा कि भाजपा यह भूल रही है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की दुर्दशा भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों ने की थी। वर्षों तक अव्यवस्था और भ्रष्टाचार पनपने दिया गया। अब जब मौजूदा सरकार सुधार के प्रयास कर रही है तो भाजपा अफवाह फैलाकर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी को शर्म आनी चाहिए कि वह इस त्रासदी को भी राजनीतिक मंच बना रहे हैं। उन्होंने पूछा कि क्या मरांडी जी को इतनी चिंता तब नहीं हुई थी जब भाजपा के शासन में दर्जनों ब्लड बैंक बिना लाइसेंस के चल रहे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि झामुमो सरकार ने ब्लड बैंकों की सख्त मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। दोषियों को जेल भेजने में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर मामले में कुछ पदाधिकारियों को सस्पेंड भी किया जा चुका है। विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ झूठ फैलाना और जनता को भड़काना रह गया है। जनता समझ चुकी है कि भाजपा को बच्चों की नहीं, सत्ता की चिंता सता रही है। राज्य सरकार पारदर्शी जांच कराएगी और सच्चाई जनता के सामने लाएगी। बहुत जल्द पूरा सच जनता के सामने आएगा।

READ ALSO: RANCHI NEWS: रांची में सात पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, जानें कौन कहां गए

Related Articles