
RANCHI: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शनिवार को मंत्री चमरा लिंडा, मंत्री हाफिजूल हसन और सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने भी सभी को नववर्ष की मंगलकामनाएं दीं और राज्य वासियों के सुख, समृद्धि तथा विकास की कामना की।

इसके बाद झारखंड लोक सेवा आयोग की सदस्य डॉ अजिता भट्टाचार्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों के प्रति सफलता और प्रगति की मंगलकामना की। इसके अलावा कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने भी उनसे मिलकर नए साल की बधाई दी।



READ ALSO: RANCHI DC INSPECTION: उपायुक्त पहुंचे धुर्वा डैम, अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश

