Home » PM Modi की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा ने रांची साइबर थाना में की शिकायत

PM Modi की तस्वीर के साथ आपत्तिजनक पोस्ट, भाजपा ने रांची साइबर थाना में की शिकायत

सोशल मीडिया PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बवाल, BJP ने PM Modi के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर की शिकायत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची के साइबर पुलिस स्टेशन पहुंचकर इस संबंध में लिखित शिकायत सौंपी है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, ऋषिकेश चौहान नाम के एक इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की गई है। इस पोस्ट में प्रधानमंत्री की फोटो पर फूलों की माला चढ़ी हुई दिखाई गई है। साथ ही अंतिम संस्कार से जुड़ी भाषा का प्रयोग किया गया है। भाजपा नेता ने इसे एक देश के पदस्थ प्रधानमंत्री को मृत दिखाने का घिनौना और बेहद संवेदनशील प्रयास बताया है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​​आरोपी की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग

​मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर निष्पक्षता से जांच की जाए। ​संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट का आईपी एड्रेस, लॉगिन हिस्ट्री, इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी जैसे डिजिटल सबूत तुरंत सुरक्षित किए जाएं। ​आरोपी की पहचान कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​शिकायत के दौरान अजय साह के साथ मुदित चंदेल, विश्वजीत सिंह, राजकिशोर साहू, महेश महतो, अमन कुमार और सुमित साहू समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद थे। साइबर थाना पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर शिकायत और संबंधित पोस्ट का सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की जांच कर रही है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also : Delhi Jal Board Scam : दिल्ली जल बोर्ड कथित घोटाला में सत्येंद्र जैन समेत छह गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment