Home » Jharkhand Employment News: झारखंड में 103 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 फरवरी तक करें आवेदन

Jharkhand Employment News: झारखंड में 103 रिक्त पदों पर होगी भर्ती, प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने के लिए 14 फरवरी तक करें आवेदन

संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा की अधिसूचना जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग सरकार के विभिन्न विभागों के 103 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यह परीक्षा झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 होगी। इसके लिए अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई है। इस परीक्षा के लिए आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 31 जनवरी सुबह 10:00 बजे से शुरू हो जाएगी।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 फरवरी

आवेदन की अंतिम तारीख 14 फरवरी है। 14 फरवरी के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जा सकेंगे। इसलिए जिन युवाओं को इस प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होना है, वह अभी अपने सारे दस्तावेज एकत्र कर आवेदन करने की तैयारी कर लें।परीक्षा शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 16 फरवरी है। सभी आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.jpsc.gov.in के जरिए ही भरे जाएंगे। जिन पदों पर भर्ती होनी है, उनमें कार्मिक सरकारी सुधार एवं राजभाषा विभाग के उप समाहर्ता और गृह कार्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य प्रशासनिक सेवाएं शामिल हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन

103 पदों को विभिन्न आरक्षित श्रेणी में बांटा गया है। इन पदों के लिए अनारक्षित, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, आदिम जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के साथ ही महिला, खिलाड़ी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग आवेदकों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण निर्धारित किया गया है। आयोग ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वह ऑनलाइन आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर मौजूद विज्ञापन पढ़ लें। ताकि आवेदन करने में किसी भी तरह की खामी नहीं हो। आवेदन में अगर कोई त्रुटि होती है तो इसकी जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी। विज्ञापन से संबंधित जानकारी के लिए आयोग ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। 943130 1636 पर सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Comment