Ranchi (Jharkhand) : नववर्ष 2026 के अवसर पर गुरुवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से उनके अपर मुख्य सचिव डॉ. नितिन कुलकर्णी सहित अन्य ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की। इसके अलावा, राज्यपाल से झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी, झारखंड लोक सेवा आयोग के सदस्य डॉ जमाल अहमद और रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
विधायक कल्पना सोरेन ने दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री हेमंत सोरन की धर्मपत्नी व गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने नववर्ष 2026 के अवसर पर झारखंडवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर राज्य की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए लिखा है कि नया वर्ष केवल समय का बदलाव नहीं, बल्कि झारखंड को और अधिक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने का एक नया संकल्प है।
झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की
कल्पना सोरेन ने कहा है कि वीर पुरखों के संघर्ष और सपनों से बने झारखंड को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी हम सभी की है। राज्य का समग्र विकास तभी संभव है, जब समाज के हर वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचे और अंतिम व्यक्ति भी प्रगति की इस यात्रा में सहभागी बने। उन्होंने राज्यवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर ऐसा झारखंड बनाएं, जहां समानता, सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता दी जाए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्रों में मजबूत पहल से ही आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि नए वर्ष में सकारात्मक सोच, आपसी सहयोग और सामूहिक प्रयासों से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।
केंद्रीय रक्षा मंत्री से मिले रक्षा राज्य मंत्री
रक्षा मंत्रालय में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से रांची के सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। इस दौरान संजय सेठ ने रक्षा मंत्री को नववर्ष 2026 की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
- SEO Keywords: t.
- Focus Keywords: Jharkhand New Year News, Kalpana Soren New Year Wishes.
- Catch Words: New Year Resolutions, Self-Reliant Jharkhand, Administrative Meet, Political Greetings, Ranchi News.
- Meta Description (हिंदी):

