Ranchi: रांची में बच्चा चोरी (Ranchi Child Kidnapping) का मामला सामने आया है। रांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एदिलहातू में लोगों ने एक ऑटो से दो महिलाओं और एक पुरुष को उतार कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। उन पर बच्चा चोरी का आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। बताते हैं कि ऑटो से दो महिलाएं और एक पुरुष एक बच्चे को लेकर जा रहे थे। बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। इस पर लोगों को शक हुआ। यह महिलाएं बच्चा चोरी (Ranchi Child Kidnapping ) कर उसे ले जा रही हैं।
जवाब देने में हिचकिचाए तो कर दी धुनाई
ऑटो रोक कर सभी को उतार लिया गया। इनसे पूछताछ की गई। भीड़ को शक हुआ और सभी की जमकर पिटाई कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है।
भीड़ के चंगुल से बचा कर थाने ले गई पुलिस
बताया जा रहा है कि जब लोग तीनों की पिटाई कर रहे थे। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को भीड़ के चंगुल से बचा कर थाने ले गई।

